जर्नादन सिंह यादव का गर्मजोशी से स्वागत, शहीदों के सम्मान में निकाली विशाल रैली

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। अल्प दिन पूर्व ही समाजवादी पार्टी को छोड़ लोक सभा सलेमपुर के नेता जनार्दन सिंह यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सम्मिलित हुए थे उनका स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कृषक ट्रेन से उतरते ही क्षेत्रीय इंकाजनों व समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर गगनभेदी नारे लगाते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही पुलवामा काण्ड के शहीदों के सम्मान में तिरंगा झंण्डों के साथ बाईक व चार पहिया वाहनों के लम्बे काफिले की एक विशाल रैली भी निकाली गयी।

इस मौके पर प्रमुख रुप से डा0 शशिकान्त त्रिपाठी, कोकिल राम, नियाज अहमद, चंचल सिंह, आनन्द कुमार जोशी, मृत्यंजय शुक्ला, मृत्युंजय यादव, अब्दुल रहमान, अखिलेश कन्नौजिया, अरशद हिन्दुस्तानी आदि लोग रैली में शामिल रहे।











