सांसद भदोही के विरोध मे राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा हुआ विरोध प्रदर्शन

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर भदोही। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही एवं युवा शक्ति के बैनर तले आज भदोही के मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा किए गए गंगापर पक्के पुल के वादे से मुकर जाने के बाद भारी विरोध प्रदर्शन एवं पैदल जुलूस निकाला गया जुलूस जंगीगंज बाजार धनतुलसी मोड से बड़े गांव मोड तक जाने के बाद फिर वापस जंगीगंज मोड़ पर आया और जुलूस में वीरेंद्र सिंह होश में आओ पक्के पुल का निर्माण कराओ नही तो भदोही छोड़ो बढ़िया जाओ जैसे नारों से पूरा बाजार गुंजायमान रहा।












