गाज़ीपुर – डीसीएम चालक के हत्या के मामले में छ: गिरफ्तार

विकास राय
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान में शादियाबाद पुलिस ने विगत दिनों नहर में मिले डीसीएम चालक के हत्या के मामले में छ: अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बता दें कि सुशील अपनी डीसीएम गाड़ी पर 11 मार्च को वाराणसी के रामनगर हिंदुस्तान लीवर से सामान लादकर घर आ रहा था। लेकिन दो दिनों तक घर न पहुंचने पर परिवार वाले उसे खोजने लगे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। पुलिस की छानबीन में पता चला कि सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के दहनकला निवासी आसिफ खान उर्फ राजू व भांवरकोल थाना क्षेत्र के मछच्टी गांव निवासी दिलनवाज अंसारी उर्फ लड्डन तथा मुस्ताक व इस्तियाक ने मिलकर सुशील का गला दबाकर हत्या की है और शव को नहर में फेंक डीसीएम को लेकर फरार हो गये। वह अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट का सामान बेचने के फिराक में थे। तभी आसिफ व दिलनवाज के निशानदेही पर पुलिस ने छापा मारकर डीसीएम व सामान के साथ चार अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी गिरिश बरनवाल श्रवण चौहान, संजय सोनकर व बिट्टू वर्मा हैं। इनके पास से चार मोबाइल, एक बाइक व मृतक का मोबाइल व 4500 रूपया नकद बरामद हुआ। टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी विश्वनाथ यादव, शादियाबाद एसओ राजा राम, उप निरीक्षक क्राइम ब्रांच धर्मवीर सिंह, उप निरीक्षक क्राइम ब्रांच विजय यादव आदि शामिल रहे।











