सीएचसी की खुली पोल: दो दिन की एडवांस हाजिरी बनाकर गायब मिली कर्मचारी, 13 अनुपस्थित
एसडीएम के निदेश पर नायब तहसीलदार का औचक निरीक्षण

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। एसडीएम संत कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी के औचक निरीक्षण में अंततः स्थानीय सीएचसी पर ब्याप्त भ्रष्टाचार, मनमानी व व दवाओं के अभाव की पोल खुल ही गयी। 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले और योगेन्द्र सिंह नामक एक कर्मचारी तो एडवांस में 21 मार्च तक की हाजिरी बना डाली थी।

नायब तहसीलदार त्रिपाठी की माने तो मंगलवार को दूरभाष पर एसडीएम को किसी ने शिकायत किया कि सीएचसी पर अस्पताल से दवा न देकर बाहर से दवाओ की पर्ची लिखी जा रही है। कितने कर्मचारी अनुपथित भी चल रहे हैं। इस शिकायत पर औचक निरीक्षण करने का आदेश मिला था। उन्होने यह भी बताया कि एसडीएम स्तर से इस बावत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।











