गोवा में बहुमत साबित करने में सफल रही भाजपा, 20 मत पाकर साबित किया बहुमत

तारिक जकी
गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत विधानसभा में बहुमत परीक्षण में सफल रहे। बीजेपी ने अपने सहयोगियों की मदद से बहुमत के लिए जरूरी 19 सीटों से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया। बीजेपी और उसके सहयोगियों को 20 वोट मिले। जबकि कांग्रेस खेमे को कुल 15 वोट मिले। आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर के अचानक निधन के बाद प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री बन गए हैं।












