देखे तस्वीरे – गंगा जमुनी तहजीब यात्रा के अंतिम दिन बाबा विश्वनाथ की नगरी में पहुची प्रियंका, कहा लोकतंत्र और संविधान खतरे में है

अनुपम राज
वाराणसी। गंगा जमुनी तहजीब यात्रा के अंतिम दिन आज कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गाँधी बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुची। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका को ज़ोरदार जनसमर्थन मिला। जलमार्ग से वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी ने सरकार पर जबरदस्त हमला किया है। प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान आज खतरे में है। इस समय देश के हालात ठीक नहीं हैं। देश की स्थिति अंग्रेजो के राज जैसी हो गई है। लोगों की आवाज दबाई जा रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताएं।





















