भाजपा प्रत्याशी की तुलना जनरल डायर से करते हुए लगाए मुर्दाबाद के नारे, चुनाव बहिष्कार का किया एलान

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। डीएलएफ कॉलोनी क्षेत्र में जमकर लगे वीके सिंह मुर्दाबाद के नारे। लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार। विकास न होने से नाराज हैं क्षेत्र के लोग। बताते चलें कि लोनी थाना अंतर्गत डीएलएफ इलाके में अंकुर विहार कॉलोनी के लोगों ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया हुआ है। विकास न होने से नाराज महिलाएँ वीके सिंह सहित भाजपा नेताओं के विरोध में मैदान में उतर आई हैं।

अंकुर विहार के लोगों द्वारा बार बार अवगत कराने के बावजूद भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कॉलोनी के विकास कार्यों की अनदेखी की है। जिसे लेकर लोगों में खासा रोष देखने को मिला। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरपी पांडे ने कहा कि देश को आजाद हुए भले ही 72 साल हो गए हैं मगर आज भी गरीब लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल तक करनी पड़ रही है।











