जयाप्रदा ने कहा आज़म खान को ज़ुल्मो का बादशाह, बोली ज़ुल्मो के बादशाह को हराने आई हु

गौरव जैन
रामपुर। भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा नाहटा ने पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री व गठबंधन प्रत्याशी आज़म खां पर जमकर प्रहार किये।पत्रकार वार्ता में बोलते हुए भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा कि पहले जब वह सपा से रामपुर लोक सभा का चुनाव लड़ी थी तब बात कुछ ओर थी लेकिन इस बार का चुनाव कुछ ओर है। आज उनके सामने जुल्मों का बादशाह खड़ा है जिसको हराने के लिए वह रामपुर आई है।

उन्होने कहा कि जनता ही उनके लिए सर्वोपरि है और जनता ही उनको एक बार फिर से चुनाव जिताकर सांसद बनायेगी। उन्होने गठबंधन प्रत्याशी आज़म खां पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं का सम्मान करना नही जानते पहले वह स्वयं मेरे बारे में गलत बयानबाजी करते थे लेकिन अब अपने लोगों से करवा रहे है लेकिन जनता सब जानती है कि ऐसे लोगों को वह चुनाव में सबक जरूर सिखायेगी। आज रामपुर की जनता, भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं व बालीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियां उनके साथ है। इसलिए बेखौफ होकर चुनाव मैदान में ऐसे जालिमों का डटकर मुकाबला करने को तैयार है। उन्होने कहा कि रामपुर की बेरोजगारी दूर करना, रामपुर की अवाम के चेहरो पर खुशहाली लाना तथा रामपुर का चहुमुंखी विकास कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।











