कोई वोट व्यर्थ ना जाए कोई भी वोट छूट ना पाए – अतुल राय

बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ): सपा बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ रतनपुरा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन घोसी लोकसभा से बसपा प्रभारी अतुल राय और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमे गठबंधन के अन्य पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के वर्तमान प्रधान,पूर्व प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित दर्जनों छात्र नेता उपस्थित रहे।

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शेषनाथ राम ने अपने वक्तव्य में कहा कि गठबंधन के कार्यकर्ता पूर्ण रूप से सहमत एवं सक्रिय है इस बार देश में नई सरकार का गठन निश्चित है ।कार्यक्रम के दौरान शंभू नाथ यादव,देवेन्द्र चौहान,प्रमोद चौहान, मंगला यादव,हरिओम यादव,अरविंद यादव,लालजी,बब्बन यादव,पिंटू यादव,कन्हैया ,लालजी,अशोक चौहान,हरिंद्र यादव,अशोक यादव, पंकज भारती,शकील अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मन्नू पहलवान ने किया।











