सांस्कृतिक कार्यक्रम सह चैता दू-गोला कार्यक्रम का आयोजन

विकास राय
गाजीपुर. सांस्कृतिक कार्यक्रम सह चैता दू-गोला कार्यक्रम का आयोजन बक्सर के उमरपुर गांव मे किया गया। जिसका उद्घाटन समाजसेवी एवं वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय ने किया। वही, उद्घाटन करते हुए प्रदीप राय ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में प्रगाढ़ता बढ़ती है। और ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से लोग सभी भेदभाव भुलाकर सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारा का माहौल बनाते हैं। वही आगे कहा कि चैता हमारे पूर्वजों का धरोहर है। चैता कार्यक्रम के माध्यम से इतिहास एवं आधुनिक परिवेश का चित्रण होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नायक एवं गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, विशाल गगन, विकास सिंह, गुंजन सिंह, रितु राय, ब्रजेश सिंह, अंजली तिवारी, महिमा सिंह, गोलु मिश्रा ने समा बांध दिया।












