देखे तस्वीरे – राहुल ने किया अमेठी से नामांकन, प्रियंका, सोनिया, राबर्ट वाड्रा के साथ निकला रोड शो, उमड़ी भारी भीड़

तारिक जकी
अमेठी: लगता है स्मृति इरानी का संसद तक रास्ता इस बार भी आसन नही है। कम से कम आज नामांकन के पूर्व राहुल गांधी का रोड शो तो ऐसा ही कह रहा है। राहुल गांधी ने अपने माँ सोनिया गांधी, बहन प्रियंका और जीजा राबर्ट वाड्रा के साथ आज अमेठी में नामांकन किया। इस नामांकन के पूर्व अमेठी की सडको पर राहुल गाँधी रोड शो करते हुवे नामांकन स्थल पहुचे। इस रोड शो में एक बारगी ऐसा लगा कि राहुल के रोड शो में पूरा अमेठी उमड़ पड़ा है।


वही 17 अप्रैल को परचा दाखिल करने वाली स्मृति इरानी अब कल यानी ११ अप्रेल को परचा दाखिल करेगी. 17 अप्रेल को छुट्टी होने के वजह से बताया जा रहा है कि पर्चा दाखिला उनका अब कल होगा. इधर राहुल के आज हुवे सफल रोड शो के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओ पर बड़ा दबाव भीड़ का पड़ा है. भीड़ जुटाने के लिए कवायद चल रही है.











