बिलासपुर रोड शो, कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

हरमेश भाटिया
रामपुर. आज बिलासपुर में कांग्रेस का ज़बरदस्त रोड शो हुआ जिसमें लोगो ने कांग्रेस प्रत्याशी पर संजय कपूर पर फूलों की बारिश की रोड शो केमरी तेराहा से आरम्भ होकर ज्वालापुर, रामपुरा, गोधी, धावनी, खजुरिया, अहरो, टेहरी ख्वाजा, बेगामाबाद, लाला नगला, सिमरिया, चमरॉवा, चाररपुरा,पहाड़ी गेट मालगोदाम से होकर कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर समाप्त हुआ।


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल कलाम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई बार मंत्री रहे आजम खान ने कभी भी ग्रामीण क्षेत्र का विकास नहीं कराया जब जब वह उनकी पत्नी जिला पंचायत चेयरमैन रही तभी गांव में विकास हुआ इसलिए आजम खान को नहीं मेरी अपील पर संजय कपूर को वोट दें।
इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष बलजीत बिट्टू, दिलबाग सिंह, मोहम्मद याकूब, टेल सिंह, महेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मिंटू प्रधान, डाक्टर ज़फर, रवि टंडन, निक्कू पंडित, काशिफ खान, शाहीन अंसारी, अदनान खान, राजा खा, फरीद खा, रय्यान खा आदि लोग मौजूद रहे।











