वैश्य समाज महिला शाखा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

गौरव जैन
रामपुर. दिनांक 18 अप्रैल 2019 को वैश्य समाज उत्तर प्रदेश महिला शाखा रामपुर की जिलाध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल ने आजम खान द्वारा विवादित बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो व्यक्ति महिला के सम्मान में इतने गंदे शब्दों का प्रयोग कर रहा है इससे उनकी ओछी मानसिकता प्रतीत हो रही है उन्होंने कहा की राजनीति चाहे कितनी भी गंदी हो चुकी हो पर जहां तक महिलाओं का सम्मान आता है












