पुलिस ने की दुकानदार की पिटाई क्षुब्ध लोगो ने किया सीओ ऑफिस का घेराव

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में सामान न देने पर पुलिस ने की दुकानदार के परिवार से मारपीट कर दी। जिसमे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने परिजनों व दर्जनों लोगों के साथ सीओ कार्यालय का घेराव कर कार्यवाही की मांग की।

मारपीट में आदिल के हाथ में फैक्चर हो गया है। आक्रोशित परिजनों ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर सोमवार दोपहर सीओ कार्यालय का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद कार्यवाही की मांग की।वही मामले में डीआईजी / एसएसपी ने बताया कि उक्त नाजिम की दुकान पर कुछ शरारती तत्वों से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। जहाँ सूचना पर उप0 नि0 आशुतोष तरार टीम के साथ पहुंचे थे। मौके पर नाजिम ,उसके भाई आदिल व नासिर तथा उनके साथ खड़े जहूर , साजिद ,अलीहसन ने 20 -25 लोगो के साथ पुलिस से अभद्रता करते हुए पुलिस बल पर हमला कर दिया। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को सामान्य किया गया और घायल हैड0 का0 को उपचार के लिये भेज गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।











