मुकेश अम्बानी ने दिया जहा कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन तो उनके पुत्र पहुचे पीएम की सभा में

तारिक जकी
मुम्बई, एक तरह जहा कांग्रेस लगातार राफेल मामले पर अनिल अम्बानी पर आरोप लगा रही है वही दूसरी तरफ अनिल अम्बानी के भाई और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कुछ दिन पहले मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया था और अब उनके बेटे अनंत शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में श्रोताओं में बैठे दिखे। बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में एक रैली में अग्रिम पंक्ति के श्रोताओं में बैठे अनंत ने एक मराठी समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि वह मोदी को सुनने और देश का समर्थन करने आये थे।












