गाजियाबाद लोनी। थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के अंतर्गत गांव पंचलोक के पास आवास विकास के जंगल में पंचलोक गांव के ललित रोहिल्ला ने आज सुबह देखा की दो प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष पड़े थे। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा, बजरंग दल देहात संयोजक प्रदीप गहलोत व सैकड़ों ग्रामवासी मौके पर जमा हो गए।
काफी देर वार्ता के बाद थाना प्रभारी ट्रॉनिका सिटी द्वारा समझाने के बाद लोग शांत हुए। थाना ट्रॉनिका सिटी में अज्ञात लोगों के खिलाफ सचिन शर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पं. सचिन शर्मा ने कहा कि यदि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया तो वह थाना ट्रॉनिका सिटी पर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अवशेषों को गढ्ढा खुदवाकर दबा दिया गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..