भाजपा को हार का डर सता रहा, तभी ये बेबुनियाद आरोप पर नोटिस दिया – प्रियंका गाँधी

आफ़ताब अहमद
लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकता की शिकायत को लेकर राहुल गांधी को नोटिस जारी करके उनका पक्ष जानना चाहा है। इस प्रकरण में अब कांग्रेस के तरफ से प्रतिक्रिया आना शुरू हो चुकी है। बताते चले कि भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर गृह मंत्रालय ने यह नोटिस भेजी है। वही संज्ञान रहे कि स्वामी विगत 2016 से ही इस प्रकार की शिकायत कर रहे है। उस शिकायत पर अब जब लोकसभा का चुनाव चरम पर है तब केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजी गई नोटिस जहा चर्चा में है वही विपक्ष इस मामले पर हमलावर भी दिखाई दे रहा है।

वही उन्होंने अमेठी सीट पर अपनी पार्टी की जीत से आश्वस्त होते हुवे दावा किया कि उन्हें हार का कोई डर उनके मन में नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे अमेठी में हार का कोई डर नहीं है, बल्कि ऐसे वादे करने से डर लगता है, जिन्हें पूरा नहीं कर सकूं।











