भाजपा पर लगा बड़ा आरोप, वायरल पत्र में लेह प्रेस क्लब ने पत्रकारों को घुस देने के प्रयास का लगाया आरोप

निसार शाहीन शाह
नई दिल्ली : चुनावों में अनेको जगह से धन और अन्य लालच दिये जाने की खबरे आती रहती है, मगर इस बार तो समस्त हदे पार हो गई है जब पत्रकारों के एक संगठन ने भाजपा पर पत्रकारों को पैसे बाटने का आरोप लगा डाला है।

प्रकरण में सोशल मीडिया पर पत्र भी वायरल हो रहा है। लेह प्रेस क्लब के लेटरपेड पर लिखे इस पत्र के सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने धमकी दी कि यदि प्रेस क्लब सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता तो मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘भाजपा इस तरह के आरोपों को बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर प्रेस क्लब सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता तो वह उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर करेगी”। रवींद्र रैना ने कहा कि आरोप ‘निराधार और दुष्प्रचार’ हैं तथा यह ‘राजनीति से प्रेरित कदम’ है। दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लेह प्रेस क्लब का पत्र शेयर करते हुए इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और जम्मू-कश्मीर पुलिस को लेह प्रेस क्लब के पत्र का संज्ञान लेना चाहिए।











