बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने किया गावो में भ्रमण, मांगे गठबंधन प्रत्याशी हेतु वोट

नुरुल होदा खान
सिकन्दरपुर, बलिया। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर ने काजीपुर नई बस्ती पुरुषोत्तम पट्टी समेत दर्जनभर गांवों में भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क किया। तथा आगामी 19 मई, को 71 लोक सभा सलेमपुर के गठबंधन प्रत्याशी आर एस कुशवाहा के लिए वोट करने के लिए अपील किया।












