किसानों को अपना हक खुद छीनना होगा : उस्मान अली पाशा

गौरव जैन
रामपुर. दिनांक 17 मई 2019 को पहले से तय कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के पदाधिकारी व कार्यकर्ता काशीराम आवास स्वार में एकत्रित हुए पंचायत में बोलते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा लगभग सभी राजनीतिक दल गरीबों और किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति करते हैं और वोट लेने के बाद इधर आ कर भी नहीं देखते हम गरीबों मजदूरों और किसानों को अपना हक खुद छिनना होगा नहीं तो हमें पहचानने वाला भी कोई नहीं होगा ।

स्वागत करने वालों में जिला महासचिव अदाब खान, आरिफ भाई, अनवर अली, विनीत खान, जुनैद खान, चरण सिंह, प्रेमपाल, विनोद कुमार, इकराम हुसैन, अरशद अली इरशाद अली पाशा ,मोहम्मद नईम, दिलशाद शहादत भाई आदि लोग मौजूद रहे।











