बृहद स्थाई गोवंश आश्रय स्थल का हुआ स्थलीय निरिक्षण

विकास राय
गाजीपुर. बेसहारा गो बंश के रख रखाव हेतु करीमुद्दीनपुर थाने के बगल मे बन रहे जिले के एकलौता बृहद स्थाई गोबंश आश्रय स्थल का स्थलीय निरिक्षण मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने बुधवार के दिन किया। उन्होने मातहतो को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुसार इस आश्रय स्थल का निर्माण होना चाहिए।इसमें किसी भी तरह से कोताही नहीं होनी चाहिए।

एक हेक्टेयर क्षेत्रफल मे बनने वाले केन्द्र की लागत लगभग एक करोड़ बीस लाख होगी और यह दो महिनो मे बन कर तैयार हो जायेगा ।इस आश्रय केन्द्र मे लगभग एक हजार बेसहारा पशुओं को रखने की क्षमता होगी । इस केन्द्र में पशुओं को खाने के लिये हरे चारे सहित भुसा. रखने के लिये गोदाम भी बनेगा तथा सोलर वाटर पंम्प तथा एक हजार लीटर की पानी टंकी का निर्माण कराया जायेगा इन बेसहारा पशुओ की दवा इलाज हेतु औषधि केन्द का भी निर्माण होगा इस मौके पर सुनिल राय,छबिनाथ पाण्डेय. फर्मासिस्ट सुनिल यादव ,कृष्णानंद राय, डिम्पल राय सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद थे।











