मऊ – नशे के खिलाफ जारी है एसपी का वार – शातिर तस्कर 03 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार

संजय ठाकुर
मऊ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा दिनांक 26.06.19 को देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर अल्देमऊ मोड़ से समय सुबह 08.45 बजे सुधीर सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी अल्देमऊ थाना चिरैयाकोट मऊ के कब्जे से 03 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 सच्चिदानंद यादव थानाध्यक्ष चिरैयाकोट, उ0नि0 धनंजय सिंह चौकी प्रभारी सरसेना, का0 अनुराग कृष्ण, का0 सुनील पटेल थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ शामिल थे.











