महराजगंज हुसैनीपुर के उपचुनाव में निर्विरोध चुनी गई शांती देवी

प्रदीप दुबे विक्की
महराजगंज,भदोही। पूर्व प्रधान डॉ मनीराम के आकस्मिक निधन पर णरिक्त हुए हुसैनीपुर ग्रामसभा पर उपचुनाव में चार प्रत्याशियों द्वारा पर्चा खरीदा गया। जिसमें आज निर्विरोध प्रत्याशी के रूप में दिवंगत प्रधान की पत्नी शांती देवी का निर्विरोध प्रधान के रूप में चुनाव किया गया। तीनो प्रत्याशियों क्रमशः सुभाष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता,जय कुमार ने अपना पर्चा दाखिल न कर के सर्वसम्मति से शांती देवी को प्रधान बनाने का निर्णय लिया।












