सिंगाही खीरी। सपाइयों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। केक खिलाकर एवं गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद क़य्यूम के आवास भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचे और धूमधाम से सीएम का 47वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर जश्न मनाया। मोहम्मद क़य्यूम ने सीएम की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि उनके शानदार नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को देश ही नही विदेश में भी पहचान दी है। विधानसभा अध्यक्ष ओमकार सिंह ने उन्हें प्रदेश का विकास पुरूष बताया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार में आम जनता का कितना उत्पीड़न किया जा रहा हैं। भाजपा विकास के मुद्दे को छोड़कर अन्य मुद्दे उठाने लगी हैं। वहीं कुछ संगठन के रूप में सेना के नाम से काम कर रहे हैं,
धनीराम मोर्य ने सपा सरकार के दौरान की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान भंडारी यादव परवीन शाह, वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव मसूद खान जलीस अहमद, अनिल गुप्ता गुरुदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..