बजरंग दल व व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने करारी थाने का किया घेराव, जमकर लगाए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे

तब्जील अहमद
करारी- कौशाम्बी बजरंग दल व व्यपार मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को करारी थाने का घेराव किया। थाने के भीतर जमकर नारेबाजी की। हंगामा भी किया। युवती के अपहरण के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस पर आरोप लगा रहे थे। जानकारी होने पर एएसपी व एसडीएम पहुंचे। ज्ञापन देकर एएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, कार्यकर्ताओं का कहना था कि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी न हुई तो वह आंदोलन करेंगे।

जानकारी होने पर सीओ सच्चिदानंद पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। इसके बाद एएसपी अशोक कुमार और एसडीएम सतीश चंद्र थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देते हुए मांग की है कि अपहरण के आरोपी की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की जाए। यदि आरोपी गिरफ्तार न हुआ तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।











