भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ‘जयंती’ पर जयाप्रदा ने किया सादर नमन

गौरव जैन
रामपुर : पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता जयाप्रदा ने जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर नमन पर करते हुए कहा है, कि एक देशभक्त और राष्ट्रभक्त डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपनी जिंदगी भारत की एकता और अखंडता को समर्पित कर दी थी। एक मजबूत और एकजुट भारत के लिए उनका जुनून हमें प्रेरित करता है और करोड़ों भारतीयों की सेवा करने की ताकत देता है, कि हम निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते रहें।












