दबंगई: आरटीओ कार्यालय के अंदर यात्रीकर अधिकारी को दंबगो ने पीटा

रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: कार का चालान कोर्ट में भेजने का दबाब बना रहे दबंगों ने एआरटीओ कार्यालय के अंदर घुसकर यात्रीकर अधिकारी से मारपीट कर दी। घटना के दौरान विभागीय कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ जिलाधिकारी व एसपी मौके पर आ गये। उन्होंने लहूलुहान हालत में यात्रीकर अधिकारी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

काफी देरी तक चले इस मामले के दौरान किसी ने भी पुलिस को सूचना देने की भी हिम्मत नहीं जुटायी। लहुलुहान हालत में किसी तरह यात्रीकर अधिकारी विजय कुमार आनंद ने ही अपने निजी नंबर से कॉल करके पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर आराम से खिसक गये थे। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव आदि भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये। उन्होंने जाँच पड़ताल के बाद गंभीर रूप से घायल पीटीओ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिलाधिकारी मोनिका रानी नें बताया कि जाँच करायी जा रही है|यात्रीकर अधिकारी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस लोगो के नाम प्रकाश में आ रहे है उन्हें कानूनी कार्यवाही के तहत जेल भेजा जायेगा।











