भारतीय सैफी समाज यूथ विंग से गुलशेर को सचिव नियुक्त किया

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। भारतीय सैफी समाज की इकाई यूथ विंग को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय सैफी समाज (यूथ विंग) कमरुद्दीन सैफी ने गुलशेर सैफी को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। आशा जताई कि अलीशेर सैफी भारतीय सैफी समाज यूथ विंग को मजबूती देंगे और भारतीय सैफी समाज की उन्नति के लिए तन मन धन से साथ रहेंगे। इस मौके पर अलीशेर सैफी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय सैफी समाज के इरशाद सैफी, एवम यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी के कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे।












