सोनभद्र हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेसियो का अनोखा प्रदर्शन

तारिक खान
प्रयागराज..सोनभद्र में हुए सामूहिक हत्याकांड और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को आड़े हांथो लेते हुए नेहरू गांधी परिवार की कर्म भूमि आनंद भवन पर जुटे कांग्रेसियो ने योगी सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारी कांग्रेसियो ने खुद को जंजीरों में जकड़कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया,

प्रदर्शन करने वालो में: जावेद उर्फी, विजय निषाद, शकील , अनिल पांडेय, इम्तेयाज़ अहमद, परवेज़ सिद्दीकी, मो०इबने आदि लोग मौजूद थे.!











