कन्नौज आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बनेगा ट्रामा सेंटर, ज़मीन के चयन हेतु आया जिले में निर्देश

ज्ञानेन्द्र दुबे
कन्नौज: एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसों में गंभीर घायलों को तुरंत इलाज की जरूरत होती है। यह उन्हें फिलहाल नहीं मिल पा रहा है। जब तक उन्हें मेडिकल कालेज या जिला अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। पांच दिसंबर 2018 को एक्सप्रेसवे पर सौरिख में बने कट का उद्घाटन करने आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के सामने स्थानीय लोगों और खुद जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने इस समस्या को रखा था। जिसको लेकर सतीश महाना ने भी इसे गंभीरता से लिया।












