ज्ञानपुर, भदोही। औराई थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर माधोसिंह बाजार में गुरुवार को पैदल जल लेने जा रहे नशे में धुत कांवरिया ऑटो वाहन के जद में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका उपचार जिला चिकित्सालय चेत सिंह ज्ञानपुर में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के सीउर गांव निवासी 28 वर्षीय विकास चौबे पुत्र गिरजा शंकर चौबे निवासी ग्राम सीउर थाना औराई जलाभिषेक के लिए जल लेने प्रयागराज की ओर जा रहे थे। इसी बीच माधोसिंह बाजार के जीटी रोड के पास आ रही ऑटो की जद में आकर जख्मी हो गए। पुलिस ने उपचार हेतु उन्हें जिला चिकित्सालय चेत सिंह में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार कावरिया काफी नशे में धुत बताया गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..