आतंकी हमले की आशंका के बाद, समय से पहले हुई अमरनाथ यात्रा रद्द, यात्रियों से जल्द वापसी की अपील
आदिल अहमद
श्रीनगर/नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए समय से अमरनाथ यात्रा पर रोक लगाते हुए सभी सैलानियों से जल्द से जल्द कश्मीर छोड़ देने के लिए कहा है।
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर निर्धारित समय से एक पखवाड़े पहले ही अमरनाथ यात्रा रोक लगानी पड़ रही है।
अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों में यात्रियों और पर्यटकों से घाटी में अपनी रुकने के समय को घटना के साथ ही जल्द से जल्द वापस लौटने के लिए कहा गया है। यह आदेश गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा की ओर से जारी किया गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..