स्वाट व थाना कोतवाली की संयुक्त टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने वाला हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन
रामपुर – पुलिस द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्र्तगत दिनांक 03-08-2019 को थाना कोतवाली पुलिस संदिग्ध व्यक्ति, वारण्टी वांछितों की धरपकड़ हेतु रात्रि गस्त के दौरान एकता चौराहे पर स्वाॅट टीम प्रभारी मय टीम के खडे हुए थे। इसी दौरान ग्राम अटरिया की तरफ से एक मोटर साईकिल पर 02 व्यक्ति आते दिखाई दिये जिनको टाॅर्चों की रोशनी से रोकने का इशारा किया तो मोटर साईकिल सवार दोनों व्यक्ति मोटर साईकिल को पीछे मोडते समय पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे


गिफ्तार अभियुक्त के पास से 01 अद्द तमंचा देशी 12 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 12 बोर नाल में फंसा हुआ, 01 मोटर साईकिल अपाचे नं0-यू.के. 18जी6436 बरामद हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, निरीक्षक रामवीर सिंह, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस, उ0नि0 विनोद कुमार मिश्रा स्वाट, व0उ0नि0 कृष्ण औतार शुक्ला थाना कोतवाली, उ0नि0 जाकिर अली थाना कोतवाली, हेड का0 136 मुस्तकीम स्वाट, का 1498 सरफराज अहमद स्वाट ,का0 56 नितिन कुमार स्वाट ,का0 619 दीपक स्वाट, का0 1604 नितेश स्वाट, का0 029 कोमल सिंह थाना कोतवाली, का0 43 अर्जुन सिंह थाना कोतवाली, का0 चालक सोमवीर सिंह थाना कोतवाली, रामपुर शामिल रहे।











