सड़क के बीच गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा टला

कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) मऊ- मधुबन शहीद मार्ग इंदारा बाजार स्थित शनिवार को 11 बजे एक पुराना बबूल का पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिर गया। इस दौरान एक सवारी से भरी टेम्पू इसके नीचे आ गया। गनीमत रही कि कोई पेड़ की चपेट में नहीं आया। हालांकि पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर अदरी चौकी की पुलिस ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं, पहुंचकर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर सुचारु किया। सड़क पर जा रहा देवनाथ पुत्र स्व कुंजबिहारी निवासी परसूपुर अचानक टेम्पू लेकर बबूल के नीचे आ गए। चालक सहित सवारी निकल कर भाग गए। सवारी बाल बाल बच गए।












