कांग्रेस ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए कश्मीर मुद्दे को सुलझने नही दिया : राजीव शर्मा
गौरव जैन
रामपुर – ब्राम्हण महासभा के जिलामंत्री राजीव शर्मा ने कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने को लेकर अपने जारी करते हुए बयान में कहा कि हम मोदी सरकार का शुक्रिया अदा करते है जिन्होंने ये ऐतिहासिक फैसला लिया और जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया।
हम बीजेपी सरकार के हर सांसद का शुक्रिया करते है जिन्होंने इस धारा को हटाने में सहयोग दिया । कांग्रेस ने सत्तर साल देश मे हुकूमत की लेकिन केवल अपने निजी राजनीतिक फायदे के लिए कभी भी कश्मीर मुद्दे को नही सुलझने दिया तथा आतंकवाद को बढ़ावा दिया। हमारी मोदी सरकार से मांग है कि जिन कश्मीरी पीड़ितों को कश्मीर से उनको उनके घरों से बेघर कर दिया गया था अब उनको उनके पैतृक घरों में दोवारा बसाया जाए और हमे पूरी उम्मीद है कि अब मोदी सरकार में बहुत जल्द राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..