सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने भाजपा मुख्यालय दिल्ली पहुंची जयाप्रदा

गौरव जैन
रामपुर की पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि सुषमा स्वराज ने देश के लिए जो योगदान दिया, उसके लिए वह हमेशा याद रखी जाएंगी। वह देश की लोकप्रिय, संवेदनशील, ओजस्वी वक़्ता, ऊर्जावान एवं विद्वान नेत्री थीं, उनके निधन से मुझे गहरा आघात लगा है, मैं बहुत दुःखी हूं। भारतीय राजनीति में सुषमा स्वराज मज़बूत विपक्षी और पूर्व विदेश मंत्री के तौर पर उनको सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके निधन से देश व पार्टी को अपार क्षति पहुंची है।












