अधिवक्ता के घर का ताला काटकर स्वर्णाभूषण सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए चोर

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। कोतवाली अंतर्गत गोयल गली में बीती रात अधिवक्ता के मकान में लगा ताला काटकी चोरों ने घर में रखे कीमती जेवर सहित अन्य मंहगे सामान उठा ले गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।और काररवाई में जुट गई हैं।हालांकि इस चोरी की घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

मौके का फायदा उठाते हुए चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला किसी धारदार हथियार से काटकर घर में जा घुसे और घर का जेवर समेत सारा कीमती सामान पार कर दिये।दूसरे दिन यानी मंगलवार को दोपहर जब उनकी पुत्री मीनू मौके पर घर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा और खुला तथा बिखरे सामान देखकर अवाक रह गई।चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही मे जुट गई है।











