हमें योग प्रेमी के साथ स्वदेश प्रेमी भी होना चाहिये : अंजलि आर्य

गौरव जैन
रामपुर – महिला पतंजलि योग समिति ,भारत स्वाभिमान न्यास रामपुर और महिला युवा भारत की सदर युवा तहसील प्रभारी अन्तरा यादव तथा महामंत्री प्रज्ञा गुप्ता द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किला मे तीन दिवसीय योग शिविर लगाया गया जिसमे सभी को योग कराये गये व योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी गयी। तीसरे व अन्तिम दिवस पर युवा जिला प्रभारी अंजलि आर्य भी बच्चो के मध्य उपस्थित रही।अंजलि आर्य ने बच्चो को स्वम योग करना व और लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य बताया।












