सड़क पर दौड़ी बर्निंंग एम्बुलेंस, आक्सीजन ब्लास्ट से अफरा-तफरी

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। भदोही वाराणसी मार्ग स्थित लक्षापुर में एक चलती एंबुलेंस मे आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ । इस दौरान पुलिस ने दोनों तरफ वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। जानकारी के अनुसार लक्षापुर पेट्रोल टँकी क्रास करने के बाद एम्बुलेंस में आग पकड़ा नही तो बड़ी घटना हो सकती थी। वाराणसी के मैक्सवेल हॉस्पिटल से एक मरीज को भदोही छोड़कर एम्बुलेंस वापस वाराणसी जा रही थी । बताया जा रहा है कि जैसे ही एम्बुलेंस लक्षापुर के पेट्रोल पंप को क्रास की अचानक ऐम्बुलेंस में आग लग गयी।












