लाइनमैन की अवैध वसूली से परेशान ग्रामीणों ने एसडीओ को घेरा

फारुख हुसैन
पलिया कलां- मंगलवार को तहसील क्षेत्र के थारू बहुल ग्राम बनगवां सेडा बेडा के दर्जनों की संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने उपखंड पलिया कला पहुंचकर बनकटी के लाइनमैन द्वारा ग्रामीणों से विद्युत कनेक्शन जोड़ने व नए कनेक्शन करवाने के नाम पर धन व अनाज वसूली का लगाया आरोप है।

इसके साथ ही साथ अगर किसी की लाइन में कोई खराबी आ जाती है तो उपकेंद्र बनकटी से लाइनमैन पर सुराणा को बुलाना पड़ता जिस पर पुरुष सुराणा लाइन जोड़ने के नाम पर दो से तीन सो रुपए ग्रामीणों से वसूल ता है साथ ही साथ धान गेहूं की भी मांग करता है इन चीजों को ना पूरा कर पाने वाले उपभोक्ताओं की लाइन नहीं जोड़ता आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी जनसुनवाई पोर्टल पर इस लाइनमैन के खिलाफ शिकायत डाली जा चुकी है परंतु अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते वही दबंग लाइनमैन का ग्रामीणों से कहना है आपको जहां जाकर शिकायत करनी है कर दो मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता
इसी को लेकर आज दर्जनों ग्रामीण मैं एक ज्ञापन विद्युत उपखंड आकर सौंपा जिसमें लाइनमैन को तत्काल हटाने व जांच कर कार्यवाही करने की मांग की वहीं एसडीओ संजय कुमार के बाहर होने की वजह से फोन के माध्यम से हुई बातचीत पर उन्होंने बताया है अगर शिकायत ऐसी कोई आई है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी इस दौरान दीपू राणा श्याम किशोर वही दार राम समझ मायाराम निशांत मोरे राम राजू नरेंद्र भूप राम आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उक्त लाइनमैन पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूर हो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा!











