हाथी से उतर सायकल की सवारी करने के बाद पहली बार बलिया पहुचे पूर्व मंत्री घुर राम का हुआ स्वागत

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड बलिया बसपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री घुराराम ने बसपा छोड़ सपा का दामन थामा के बाद शुक्रवार को लखनऊ से कृषक एक्सप्रेस से करीब 9:30 बजे प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ता एवं घुराराम समर्थकों द्वारा बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर उतारे ही फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया!

भाजपा छोड कर सपा में पहुंचे जितेंद्र कन्नौजिया
इस मौके पर सपा के सीयर ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल पूर्व जिला अध्यक्ष आद्याशंकर यादव जनार्दन यादव मतलूब अख्तर रामाश्रय उर्फ फाईटर यादव अंगद यादव अशोक यादव विजय यादव सोनू यादव आनन्द यादव विनोद यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे!
उसके बाद सपा कार्यकर्ताओं द्वारा एवं घूराराम समर्थक द्वारा चौधरी चरण सिंह तिराहे पर गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया गया तो चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माला अर्पण करने के बाद चौकिया मोड़ अंबेडकर प्रतिमा के पास भी माला अर्पण करने के बाद उभाँव मोड पर स्वर्गीय शारदानंद अंचल की प्रतिमा पर माला अर्पण करते हुए मालीपुर भीमपुरा बरौली नगरा होते हुए बलिया के लिए रवाना हो गए











