काग्रेसजनों ने किया घोसी विधानसभा प्रत्याशी राजमंगल यादव का भव्य स्वागत

संजय ठाकुर
मऊ. उत्तर प्रदेश में आते हुवे उपचुनावों में घोसी विधान सभा का भी उपचुनाव होना है। राजनैतिक दलो ने अपने प्रत्याशी घोषित करने शुरू कर दिए है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज मंगल यादव को कांग्रेस ने घोसी विधान सभा उपचुनावों में अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

इसके बाद नारेबाजी करते हुवे कांग्रेसियों का जुलूस घोसी में जनसभा में परिवर्तित हो गया। जनसभा को संबोधित करते हुवे राज मंगल यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति धरातल पर है। हर तरफ हाहाकार की स्थिति है। बेरोज़गारी चरम जहा चरम पर है वही अर्थव्यवस्था धरातल पर है। झूठ की राजनीत का पटाक्षेप हो चूका है। इस बार चुनाव झूठ के बुनियाद पर नहीं बल्कि रोज़गार, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर होगा।











