रात्रिगश्त के दौरान मिली सफलता, अवैध असलहो सहित तीन हिरासत में

शुभम् पटेल
पिसावा /सीतापुर। पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिसावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अपराध रोकथाम हेतु चलाए जा रहे रात्रिकालीन गश्त में प्रभारी निरीक्षक पिसावा व चौकी इंचार्ज कुतुब नगर उप निरीक्षक संत कुमार सिंह के नेतृत्व गश्त के दौरान कैथोलिया तिराहा थाना पिसावा में चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को अवैध असलहो सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम राम किशन पुत्र सुंदर लाल, अहिबरन पुत्र सुरेश, पुष्पेंद्र पुत्र सुंदर लाल है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक संत कुमार सिंह उपनिरीक्षक अश्मित भारती, हेड कांस्टेबल नंदकुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार सिंह, कांस्टेबल सौरभ कुमार, कांस्टेबल कपिल दुबे, कांस्टेबल संजय कुमार आदि शामिल रहे।











