गुटका,पान,तम्बाकू से दूर रहें पुलिसकर्मी – एसपी मऊ अनुराग आर्या

संजय ठाकुर
मऊ- दिनांक 22.09.2019 को पुलिस लाईन में इंडियन डेंटल एशोसिएसन की ओर से निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा उक्त कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा गुटका, पान, तम्बाकू एवं अन्य मादक पदार्थों एवं धुम्रपान करते पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।











