खुद घायल होकर भी पूर्व ग्राम प्रधान भवानीपुर ने बचा लिया कुवे में कूदे युवक की जान

प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। औराई विकास खण्ड के ग्राम सभा भवानीपुर पूर्वी में दो पट्टीदारों के बीच जमीन विवाद को लेकर एक शख्स ने आत्महत्या करने के लिये कुएं में छलांग दी। शख्स को कुएं में छलांग लगाता देख भाजपा नेता और पूर्व प्रधान शिवकान्त शुक्ला ने जान की परवाह नहीं करते हुए उसे बचाने के लिये कुएं में कूद गये और उसकी जान बचाई। पूर्व प्रधान को इस घटना में चोटें आई है।

मौके पर पूर्व प्रधान और भाजपा नेता शिवकान्त शुक्ला पहुंच गये और वह उसकी जान बचाने के लिए कुएं में कूद पड़े। स्थानीय लोगों ने रस्सी फेंका और रस्सी के सहारे पूर्व प्रधान ने प्रह्लाद बिन्द को बाहर निकालकर औराई अस्पताल भेजा। घटना में पूर्व प्रधान को भी गम्भीर चोट आयी है, वहीं पूर्व प्रधान के इस हौसले की खूब चर्चा हो रही है।











