(बलिया)। कोतवाली थानाक्षेत्र के रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित गढ़िया पावर हाऊस के पास सोमवार की अपरान्ह बोलेरो के चपेट में आने से घायल सायकिल सवार राजनारायण यादव (60) निवासी कटहुरा की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
बताते है कि राजनारायण स्थानीय सन् फ्लावर पब्लिक स्कुल में चौकीदारी के साथ स्कुल के बसों पर खलासी का काम करता था। वह स्कुल से ही शाम को सायकिल से घर लौट रहा था। इसी बीच मऊ की ओर से आयी तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके से चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से उपचारार्थ स्थानीय सीएचसी ले आया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मऊ के लिये रेफर कर दिया। जहां से वाराणसी ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गयी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..