मऊ बाढ़ की स्थिति पर एक नजर डालते हुए घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को मंगलवार को राहत की खबर आने का क्रम लगातार जारी है। गौरीशंकर घाट पर घाघरा का जलस्तर 69।55 मीटर पर खिसक आया है। यहां नदी खतरा बिंदु से 35 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वही रामनगर और अवडाणा़ में लाल निशान 70 से 40 मीटर के सापेक्ष में नदी 8 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
जैसे-जैसे नदी का जलस्तर नीचे खिसक रहा है वैसे उसे नदी की धारा में तेजी बढ़ती जा रही है। घाघरा की तेज रफ्तार तटवर्ती इलाकों को जगह-जगह काट रही हैं। भारत माता मंदिर गौरी शंकर घाट नदी के निशाने पर है। नदी की तेज रफ्तार से भारत माता मंदिर के पास लगा धीरे-धीरे घाघरा कटान कर रही है। इससे घाट क्षतिग्रस्त हो गया है। रसूलपुर घाघरा नदी की रफ्तार तेज हो गई है। इससे लोगों को सिंचाई विभाग द्वारा रोकने के लिए किये गए प्रयास नाकाम साबित हो रहा है। रसूलपुर सिंचाई विभाग काम तो कर रहा है, परंतु नदी में कृषि जनित क्षेत्र नदी में विलीन हो चुका है। इसके कारण से इलाकों में अफरा-तफरी मची हुई है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..