बलिया-कप्तान ने दिए अधिनस्तो को साफ़-साफ़ निर्देश, कहा- निष्पक्ष रुप से जनता को न्याय दिलाना ही हमारा उद्देश्य ~ प्रभाकर चौधरी

बलिया के नवागंतुक पुलिस कप्तान ने आते ही अपने अधिनस्तो को स्पष्ट निर्देश जारी किया है। उनके निर्देशो की चतुर्दिक प्रशंसा आम जनता ने की है। पुलिस अधिक्षक द्वारा दिए गए निर्देश निम्नवत है।

  • किसी भी प्रकरण में पुलिस के स्तर से निष्पक्ष एवं कानून के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। पुलिस के किसी भी सही कार्य में किसी भी प्रभावशाली शख्स की गलत हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जायेगा। ऐसा पता चला है कि जनपद बलिया में अवैध अप मिश्रित शराब के कारोबारियों का सिण्डिकेट है। ऐसे चिन्हित अवैध अपमिश्रित शराब के कारोबारियों के विरुद्ध गैगेस्टर एक्ट में कार्यवाही की जायेगी। जो भी पशु तस्करी के कार्य में लिप्त हैं अथवा उनके विरुद्ध पूर्व में अपराध दर्ज हैं। ऐसे पशु तस्करों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की जायेगी। अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री/परिवहन करने वाले सभी अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट, जिला बदर की कार्यवाही की जायेगी। इन सभी कार्यवाहियों में पुलिस की निष्पक्षता एवं तटस्थता प्रथम प्राथमिकता होगी। 
  • समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे छात्र-छात्रा जो पढ़ाई में मेधावी हो तथा उनके माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर हो, ऐसे छात्र एवं छात्राओं का प्रतिमाह चयन कराकर उनके अभिभावकों सहित रात्रि भोज (Dinner with S.P Ballia) पर पुलिस अधीक्षक आवास अथवा निर्धारित स्थल पर आमंत्रित किया जायेगा तथा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान करने के साथ-साथ उनके साथ भोजन किया जायेगा, जिससे कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त हो सके। 
  • जनपद बलिया में जाम लगने की समस्या है। इस सम्बन्ध में सख्त हिदायत जारी की जा रही है। यदि कहीं पर कोई रोडजाम लगाने की शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष के मोबाइल नम्बर पर सूचना दे और सम्बन्धित थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी मौके पर तत्काल पहुच कर देखेगें तथा जाम लगाने वाले गलत व्यक्तियों के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकरण के साथ-साथ उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी, क्योंकि जाम की स्थिति से बीमार व्यक्तियों के एम्बुलेंस, छात्रों के बसों एवं अन्य वाहनों जो आवश्यक सेवाओं से जुड़ी होती हैं, आवागमन बाधित होता है और मरीज के साथ कोई भी गम्भीर घटना हो सकती है। इसलिए किसी बात को लेकर कहीं कोई समस्या हो तो पहले अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष को समाधान के लिए उन्हें तत्काल अवगत कराया जाय। 
  • पुलिस थाने पर पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन तथा प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकरण में पुलिस कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होती रहती हैं। यह भी शिकायत प्राप्त होती हैं कि पुलिस निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रही है। ऐसे सभी प्रकरणों में शिकायत प्राप्त होने पर चिन्हित पुलिस कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसलिए किसी भी थाने पर अवैध वसूली की शिकायत हो तो तत्काल निम्न  नम्बरों पर वाट्सअप के द्वारा दे सकते हैं-
  • 9454403011
  • 7839853379
  • जनपद नियंत्रण कक्ष में कार्यरत दूरभाष नं0 -100 को प्रभावी किया जायेगा। किसी भी व्यक्ति द्वारा अपराध सम्बन्धी घटना की सूचना किसी भी समय 100 पर दिया जा सकता है। यदि यह नम्बर किन्ही कारणों से नहीं उठता है तो दूरभाष नं0 – 1073 पर दे सकता है। जनपद नियंत्रण कक्ष सूचना प्राप्त होते ही सम्बन्धित थाना प्रभारी को तत्काल नोट कराते हुए अवगत करायेगा। थाना प्रभारी का कत्र्तव्य होगा कि ऐसी सूचनाओं को तत्काल अटेण्ड करेगा और नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। 
  • जनता के लोगों द्वारा जनसमस्यायें लेकर थाने पर प्रार्थना-पत्र देते हैं तो कभी-कभी प्रार्थना-पत्र न लेने की शिकायत आती है। थाने पर प्रार्थना-पत्र देने वाले को पावती पर्ची प्रदान किये जाने की व्यवस्था हेतु निर्देश जारी किया जा रहा है। इस हेतु पीली पर्ची (पावती पत्र) शीघ्र थाने पर उपलब्ध करा दिया जायेगा। 
  • सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन कर्मचारियों की गणना रात्रि में 7:00 बजे से 10:00 बजे के मध्य लेने के निर्देश दिये गये हैं। इसी प्रकार प्रातःकाल प्रतिदिन पैरोकार से बात कर पैरवी की स्थिति ज्ञात करने के भी निर्देश दिये गये हैं। इन कार्यवाहियों का प्रतिदिन थाना प्रभारी को वाट्सअप पर सूचना भेजने की हिदायत दी गयी है। 
  • बैंक/ए0टी0एम0 से धोखाधड़ी करके खाता धारको के पैसा निकालने सम्बन्धी साइबर क्राइम की घटनाओं से सम्बन्धित सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिये गये हैं। 
  • धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 471 भादवि के अपराधों की सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत न किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। ऐसे अपराधों से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्र प्राप्त होने पर सर्वप्रथम क्षेत्राधिकारी घटना एवं अभिलेख की छानबीन करेगें तथा अपराध घटित होने का समाधान हो जाने पर उनके निर्देश पर अभियोग पंजीकृत किये जाने का निर्देश दिया गया। 
  • अपराधिक घटनाओं की सूचना लेकर कोई भी व्यक्ति थाने पर जाय तो उसकी तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में बिना अविलम्ब के अभियोग पंजीकरण एवं कार्यवाही किये जाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
  • जनता के व्यक्ति जब अपनी किसी समस्या को लेकर थाने पर जाता है तो उससे शिष्ट एवं शालिनता के साथ पेश आने तथा उसकी समस्याओं को सुनकर सम्यक निराकरण किये जाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। अतः जनता के व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार की अशिष्टता/अभद्रता स्वीकार्य नहीं होगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *