अवैध असलहे के साथ कुख्यात सनी हरिजन चढ़ा लंका पुलिस के हत्थे

ए जावेद
वाराणसी। एसएसपी वाराणसी का आपरेशन क्लीन अपने शबाब पर है। पुलिस द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के क्रम में आज लंका पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब बड़ा अपराधिक इतिहास रखे सन्नी हरिजन अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सन्नी हरिजन पुत्र स्व0 गुलाब हरिजन निवासी करौदी थाना लंका वाराणसी है। गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से ही कुल 13 अपराधिक मामले लंका थाने पर पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रकाश सिंह, उ0नि0 विजय कुमार, का0 हनुमान निषाद, का0 अरविन्द यादव, का0 मानस तिवारी व का0 राजेश कुमार थाना लंका, वाराणसी थे।











