व्यापारियों ने ऑनलाइन बिलिंग के विरोध में मंडी बंद कर किया विरोध प्रदर्शन
लक्ष्मन सिह राघव
अलीगढ़ तहसील खैर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की उपज की ऑनलाइन खरीद व बिलिंग के आदेश से नवीन गल्ला मंडी खैर के व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने आज मंदी बंद कर एक विरोध सभा का आयोजन किया।
सभा में व्यापारियों ने शासन की नई व्यवस्था से आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि जो संभव कार्य नहीं है, उन्हें थोपा जा रहा है। यह व्यापारियों का उत्पीड़न है। व्यापारियों मांग किया है कि इस तरह का कोई भी नियम उनके ऊपर न थोपा जाए, जिससे उन्हें परेशानी का सामना उठाना पड़े। इसी के चलते व्यापारियों ने मंडी में धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। आज व्यापारी बैठक कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..